Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

कुमाऊं को मिल सकता है अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, किच्छा में 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में जल्द ही अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) स्थापित किए जाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से संस्थान की स्थापना का मजबूत पक्ष रखते हुए आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटचा से प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध विरासत वाला राज्य है, जबकि ऋषिकेश विश्वभर में योग राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। ऐसे में राज्य में इस संस्थान की स्थापना से आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में 50 एकड़ भूमि चिन्हित कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। यह भूमि सभी आवश्यक मानकों पर खरी उतरती है और किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित स्थान सड़क, रेल और हवाई संपर्क के लिहाज से सुविधाजनक है। साथ ही, भविष्य में विकसित होने वाले एम्स सैटेलाइट सेंटर के निकट होने के कारण यह क्षेत्र समेकित चिकित्सा और शोध का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार के गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज को उन्नत कर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आयुष मंत्रालय ने उसे मंजूरी नहीं दी थी। अब राज्य सरकार ने किच्छा को नए स्थान के रूप में प्रस्तावित किया है

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button