नेपाल आपदा पर CM धामी ने जताया दुख, उत्तराखंड से भेजी गई मदद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई आपदा पर दुख जताते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच गहरे और मजबूत संबंध हैं। इस मुश्किल समय में सामने आई घटनाओं और तस्वीरों ने सभी को भावुक किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समेत पूरा देश इस कठिन समय में नेपाल के साथ खड़ा है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से तुरंत बातचीत कर राहत और बचाव दल भेजे हैं। साथ ही नेपाल को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगी हुई है और राज्य के कई लोगों के नेपाल में पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। इसी को देखते हुए उत्तराखंड से भी एक टीम मदद के लिए नेपाल भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि यह टीम करीब 8 से 10 दिन तक नेपाल में रहकर स्थिति का जायजा लेगी। टीम के साथ तत्काल राहत के लिए पर्याप्त धनराशि भी भेजी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर नेपाल को आगे जरूरत के मुताबिक हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




