बिटकॉइन निवेश घोटाला: ईडी ने दून के आरोपी की ₹8.54 करोड़ की संपत्तियां कीं जब्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिटकॉइन निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून निवासी हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी हैं। इससे पहले भी ईडी उसकी 4.56 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त कर चुकी है। आरोपी फिलहाल सुद्धोवाला जेल में बंद है।
ईडी के अनुसार, हेमंत शर्मा ने वर्ष 2014-15 के दौरान BTCFund.is नाम की एक वेबसाइट के जरिए लोगों को बिटकॉइन में निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा दिया। उसने दावा किया कि इस योजना से कई विदेशी निवेशक जुड़े हैं, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा और बड़ी संख्या में निवेश कराया गया।
मामले में सबसे पहले देहरादून के राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। इसी मामले से जुड़ी एक अन्य एफआईआर ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर थाने में भी दर्ज है, जिसमें हेमंत शर्मा समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
जांच के दौरान ईडी ने ब्लॉकचेन विश्लेषण के जरिए करीब 856.23 बिटकॉइन का पता लगाया, जिनकी मौजूदा अनुमानित कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि इन बिटकॉइन को विभिन्न क्रिप्टो एक्सचेंजों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर अचल संपत्तियां खरीदने, लग्जरी वाहन लेने और निजी आवास के नवीनीकरण में इस्तेमाल किया गया।
ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के पास वेबसाइट से प्राप्त धन के अलावा आय का कोई वैध स्रोत नहीं था। इसके बावजूद उसने दो बीएमडब्ल्यू कारें, देहरादून के पॉश इलाके में एक आलीशान बंगला और शहर व आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की संपत्तियां खरीद लीं।
ईडी ने 20 मई को इस मामले में अभियोजन शिकायत (प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट) विशेष अदालत में दाखिल की थी। अदालत ने 13 जुलाई को इसका संज्ञान ले लिया। एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




