उत्तराखंड में चुनावी मोड में भाजपा, बूथ जीतो अभियान और विकास यात्रा से साधेगी मिशन 2027
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन महासचिव बी.एल. संतोष की अध्यक्षता में हुई राज्य कोर ग्रुप की बैठक में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कोर ग्रुप के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। करीब तीन घंटे चली बैठक में संघ और भाजपा के आंतरिक सर्वे के आधार पर तैयार रिपोर्ट की समीक्षा की गई और संगठन को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि भाजपा इसी महीने से ‘बूथ जीतो अभियान’ और विकास यात्रा की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही महिलाओं को जोड़ने के लिए ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य राज्य के सभी 12 हजार मतदान केंद्रों से जुड़े मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाना है।
कोर ग्रुप ने चुनाव से पहले सांसदों, विधायकों, मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व सांसदों के क्षेत्रवार प्रवास कार्यक्रम तैयार करने पर भी जोर दिया। नेताओं को चिन्हित क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर स्थानीय लोगों से संवाद करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में यह भी माना गया कि कुछ क्षेत्रों में विधायकों के प्रति स्थानीय स्तर पर नाराजगी है। ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनाव से पहले अपने अधूरे वादे पूरे करने और जनता से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए जाएंगे।
रणनीति के तहत सितंबर से केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे शुरू होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पार्टी विशेष रूप से पिछला विधानसभा चुनाव हार चुकी 27 सीटों पर फोकस करते हुए संगठन और जनसंपर्क अभियान को और मजबूत करेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731



