Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, हल्द्वानी रैली से भाजपा को घेरेगी पार्टी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

करीब ढाई साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता रैली के जरिए कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी। पार्टी इस रैली के माध्यम से कुमाऊं मंडल की 29 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी माहौल बनाने की तैयारी में है।

प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से 29 सीटें कुमाऊं मंडल के छह जिलों में आती हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 19 सीटों पर जीत मिली थी, जिनमें 11 सीटें कुमाऊं मंडल की थीं। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की विधानसभा में एक सीट और बढ़ गई है। वहीं गढ़वाल मंडल की 41 सीटों में कांग्रेस के पास फिलहाल नौ विधायक हैं।

हल्द्वानी की रैली में कांग्रेस पेपर लीक, मंदिरों में चढ़ावे की चोरी, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी इन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पार्टी ने रैली में 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। इसे सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद अब मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली से उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी उत्तराखंड दौरे प्रस्तावित हैं। पार्टी का मानना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की सक्रियता से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button