Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

साइबर अपराध नियंत्रण में उत्तराखंड पुलिस देश के टॉप-5 में

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

साइबर अपराध नियंत्रण और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस ने देश के शीर्ष पांच राज्यों में जगह बनाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई प्रगति समीक्षा बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के प्रदर्शन का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया। इसमें तेलंगाना पहले स्थान पर रहा, जबकि उत्तराखंड ने पांचवां स्थान हासिल किया।

उत्तराखंड पुलिस के बेहतर प्रदर्शन में स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) की स्थापना, ई-जीरो एफआईआर, शिकायत निस्तारण, मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल, सहयोग और समन्वय पोर्टल, सूचना साझाकरण, साइबर हॉटस्पॉट विश्लेषण और साइबर जागरूकता जैसे कई मानकों पर प्रभावी काम शामिल रहा।

राज्य सरकार ने S4C की स्थापना के लिए अधिसूचना जारी करने के साथ ही इसके भवन और आधारभूत ढांचे के लिए बजट का भी प्रावधान किया है। वहीं, एसटीएफ और इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) के सहयोग से साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच, तकनीकी सहायता और अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत किया जा रहा है।

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि देश के शीर्ष पांच राज्यों में स्थान बनाना पुलिस के लिए गौरव और संतोष का विषय है। उन्होंने इसे राज्य सरकार के मार्गदर्शन और उत्तराखंड पुलिस, एसटीएफ व अन्य इकाइयों के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि पुलिस भविष्य में भी साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित साइबर इकोसिस्टम के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करती रहेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button