Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 31 केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और केरल के बाद अब उत्तराखंड में भी स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा H1N1 ने दस्तक दे दी है। अगस्त महीने में अब तक प्रदेशभर में 31 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें ज्यादातर मरीज देहरादून के बताए जा रहे हैं। मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने के साथ एडवाइजरी जारी कर दी है और इलाज के लिए एसओपी तैयार की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग के राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. पंकज के अनुसार सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में जरूरी इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ मेडिकल कॉलेजों में स्क्रीनिंग बढ़ाने को कहा गया है। मरीज में स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण नजर आने पर आवश्यक जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एकीकृत रोग निगरानी परियोजना यानी आईडीएसपी के जरिए H1N1 के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय किया गया है। किसी इलाके से चार से ज्यादा मामले सामने आने पर टीम वहां पहुंचकर स्क्रीनिंग करेगी। प्रत्येक टीम में चार स्वास्थ्यकर्मी होंगे, जिनमें एक फिजिशियन, एक विशेषज्ञ और दो अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सा संस्थानों को इंफ्लुएंजा टेस्टिंग किट, पीपीई किट, मास्क, वीटीएम वायल, ओसेल्टामिविर दवा और वेंटिलेटर समेत जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। अस्पतालों को अपनी तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल जैसे हो सकते हैं। अचानक बुखार, ठंड लगना, खांसी, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, अत्यधिक थकान और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षणों को हल्के में न लेने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है।

एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि H1N1 के लक्षण सामान्य वायरल से मिलते-जुलते हो सकते हैं। वहीं, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विजय भंडारी के अनुसार वायरस आनुवंशिक बदलाव यानी म्यूटेशन के कारण समय के साथ नए रूप में सामने आ सकता है।

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने कहा कि H1N1 से निपटने के लिए प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं और हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button