उत्तराखंड भाजपा ने घोषित किए 8 नए प्रदेश प्रवक्ता, अनुकृति गुसाईं को भी मिली जिम्मेदारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन का पक्ष मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाने के लिए 8 नए प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा के प्रवक्ताओं की संख्या बढ़कर 18 हो गई है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने मंगलवार को नए प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान किया। नई सूची में पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व प्रवक्ता रविंद्र जुगरान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, पूर्व प्रवक्ता शादाब शम्स, वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी, पूर्व पैनलिस्ट सत्यवीर चौहान, युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री मनोज जखमोला और अनुकृति गुसाईं को शामिल किया गया है।
खास बात यह है कि पहली बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। एक ओर हरक सिंह रावत कांग्रेस में सक्रिय हैं, वहीं अब उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं भाजपा की ओर से संगठन का पक्ष मीडिया के सामने रखेंगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




