Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

व्हाट्सऐप से 3.20 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

देहरादून में कंपनी के उच्चाधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर व्हाट्सऐप के जरिए करीब 3.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ की साइबर टीम ने कोलकाता से चन्द्र कांत मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल, चार सिम कार्ड और एचपी कंपनी का लैपटॉप बरामद हुआ है।

जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने कंपनी के जनरल मैनेजर से व्हाट्सऐप पर संपर्क कर खुद को कंपनी का उच्चाधिकारी और मैनेजिंग डायरेक्टर बताया। प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट और अन्य भुगतानों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई, जिसमें श्याम ट्रेडिंग कंपनी का खाता भी शामिल था। इस तरह करीब 3.20 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपी को उसके कोलकाता स्थित घर से गिरफ्तार किया। उसके लैपटॉप से कई कंपनियों और संस्थाओं के एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार और पैन कार्ड की प्रतियां समेत कई अहम दस्तावेज मिले हैं। मोबाइल और लैपटॉप का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है।

पुलिस आरोपी से ठगी में उसकी भूमिका, पैसों के लेन-देन और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button