उर्मिला सनावर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि उर्मिला अपनी फेसबुक आईडी से उसके खिलाफ लगातार अभद्र और आपत्तिजनक बातें लिख रही थीं और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया जा रहा था।
महिला ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए उसके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई। उर्मिला सनावर के खिलाफ उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इनमें भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की शिकायत पर दर्ज मामला और नेहरू कॉलोनी थाने में आरती गौड़ की शिकायत पर दर्ज केस शामिल हैं। आरती गौड़ ने आरोप लगाया था कि उनका मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों से धमकी भरे फोन आने लगे।
उर्मिला सनावर नवंबर 2025 में भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। वह सोशल मीडिया पर खुद को ‘एक्ट्रेस उर्मिला सुरेश राठौर’ लिखती हैं और सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करती हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर ऑडियो-वीडियो जारी करने और कुछ सफेदपोशों व राजनेताओं के मामले में शामिल होने के दावे करने के बाद भी वह सुर्खियों में रही थीं। उनके बयानों और आरोपों के बाद उत्तराखंड पुलिस की सात सदस्यीय एसआईटी ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था। जनवरी 2026 में देहरादून और हरिद्वार में उनसे कई घंटे पूछताछ हुई थी। इस दौरान उन्होंने मोबाइल में मौजूद रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य पुलिस को सौंपने की बात कही थी।
नए मुकदमे के बाद पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




