यूपी से डीएलएड कर उत्तराखंड में भर्ती शिक्षकों की होगी जांच
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तर प्रदेश से डीएलएड करने के बाद उत्तराखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर भर्ती हुए शिक्षकों के प्रमाणपत्रों और अर्हताओं की जांच होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2020-21, 2021-22, 2024-25 और 2025-26 में भर्ती हुए ऐसे शिक्षकों की सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है। शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से भी इस मामले में बातचीत की जा रही है।
दरअसल, उत्तराखंड में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए राज्य का स्थायी या मूल निवासी होना अनिवार्य है। वहीं, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024-25 से पहले केवल राज्य के स्थायी निवासी ही डीएलएड कर सकते थे। आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों ने यूपी, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाकर डीएलएड किया और बाद में उत्तराखंड का स्थायी या मूल निवास प्रमाणपत्र बनाकर यहां नौकरी हासिल कर ली।
शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यूपी से डीएलएड करने वाले चयनित अभ्यर्थियों की अर्हताओं की जांच कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। विभिन्न वर्षों में 2906 से अधिक पदों पर हुई इन भर्तियों में ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 150 से अधिक बताई जा रही है। शिक्षा निदेशक कुंवर सिंह रावत ने कहा कि सभी डीईओ बेसिक से रिपोर्ट मांगी गई है और यूपी के अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत जारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




