श्रीनगर का 22% से ज्यादा क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के श्रीनगर और आसपास का 22 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील पाया गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने करीब 70 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का अध्ययन कर रिस्क मैप तैयार किया है, जो भविष्य में विकास योजनाएं बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इस अध्ययन से जुड़ी रिपोर्ट हाल ही में डिस्कवर जियो साइंस जर्नल में प्रकाशित हुई है।
एनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. विकास प्रताप सिंह और मो. शोएब ने भूस्खलन के जोखिम का आकलन किया। रिस्क मैप में क्षेत्र को बहुत संवेदनशील, संवेदनशील, मध्यम और कम संवेदनशील श्रेणियों में बांटा गया है। अध्ययन में बारिश, चट्टानों की स्थिति, टूटी चट्टानें, नालों से दूरी, जियोलॉजिकल फॉल्ट और भूमि उपयोग समेत 11 मानकों को शामिल किया गया। इसके बाद जीआईएस आधारित सांख्यिकी मॉडल के जरिए आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह मैप भविष्य की सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की बेहतर योजना बनाने में मदद कर सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




