पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चमोली के कर्मचारी-शिक्षक 13 सितंबर को करेंगे सीएम आवास कूच
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NMOPS) चमोली की जिला कार्यकारिणी की बैठक गौचर में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में 13 सितंबर को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सीएम आवास कूच कार्यक्रम की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि चमोली के सभी विकासखंडों से करीब एक हजार कर्मचारी और शिक्षक मुख्यमंत्री आवास कूच में शामिल होंगे। इसके लिए प्रत्येक विकासखंड को 100 कर्मचारी-शिक्षकों की भागीदारी का लक्ष्य दिया गया है। संगठन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने और अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। वहीं NMOPS जिलाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने इसे कर्मचारियों के भविष्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। जिला मंत्री सुरेंद्र भगत ने कहा कि यह किसी एक विभाग का नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों का साझा आंदोलन है।
बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अब निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और सभी विकासखंडों में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महिपाल सिंह चौहान, दिनेश बधानी, नरेंद्र कुंवर, राजेंद्र चंद्र कंसवाल, भोला दत्त सिरस्वाल, गजेंद्र बिष्ट, शिव दर्शन सिंह नेगी, पानू चौहान, अल्का शाह, सुनील राज और संजय बिष्ट समेत कई कर्मचारी-शिक्षक नेता मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




