Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में चल रहे सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा और जिला योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल पूछने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गेट पर जमकर झड़प हुई। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए। मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत ने आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री की ओर से कहा जा रहा है कि जिला योजना का आवंटन ठेकेदारी प्रथा को रोकने के उद्देश्य से किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसमें कथित तौर पर कमीशनखोरी और अन्य अनियमितताओं को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत हुए कार्यों में कमीशनखोरी को बढ़ावा देने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने जिले की स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है, कई स्कूल बंद हो रहे हैं और सड़कों के गड्ढे तक नहीं भरे गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के भवनों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई भवन अब तक तैयार नहीं हो पाए हैं।

मनीष राणा ने कहा कि आम लोग खराब सड़कों और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से परेशान हैं, जबकि सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभारी मंत्री से सवाल करने और अपनी बात रखने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई। कार्यक्रम स्थल पर हुए इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button