पंजाब: राज्य में बारिश और तेज धूल भरी हवाओं के बाद मौसम ठंडा होने लगा है। पिछले 24 घंटों में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट आई है।

बठिंडा में सबसे कम न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बठिंडा में ही सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट आई है और रातें भी ठंडी होने लगी हैं।

फिरोजपुर में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान फिरोजपुर में सबसे अधिक 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बठिंडा में 2.8 मिलीमीटर और पटियाला में 1 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, लुधियाना, अमृतसर और पठानकोट में बहुत कम बारिश दर्ज की गई।

29 और 30 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 से 28 अक्टूबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 31 अक्टूबर को एक बार फिर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • बठिंडा: अधिकतम 32.2°C, न्यूनतम 12.0°C
  • पटियाला: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 15.3°C
  • लुधियाना: अधिकतम 30.6°C, न्यूनतम 14.4°C
  • अमृतसर: अधिकतम 27.6°C, न्यूनतम 14.9°C
  • पठानकोट: अधिकतम 28.0°C, न्यूनतम 14.8°C
  • फरीदकोट: अधिकतम 29.0°C, न्यूनतम 13.7°C
  • गुरदासपुर: अधिकतम 29.0°C, न्यूनतम 14.5°C