तमिलनाडु में बीएसपी अध्यक्ष के आर्मस्ट्रॉंग की क्रूर हत्या: मुख्यमंत्री और स्टार्स ने किया दुख व्यक्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की क्रूर हत्या कर दी। अब इसके बाद कई राजनेताओं का बयान सामने आया। मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने भी उनकी हत्या पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने दुख जताते हु्ए कहा मैं आर्मस्ट्रांग की पार्टी के सभी सदस्यों परिवार रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी चिंतन व्यक्त करना चाहता हूं।
तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी) के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रॉन्ग की उनके घर के पास हत्या कर दी गई। अब उनकी हत्या पर मुख्यमंत्री, नेताओं, एक्टर और कई लोगों ने दुख जताया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ये बहुत दुख की बात है और कहा कि, पुलिस इस घटना पर सेघ्र कार्रवाई करे और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाय।
मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने एक्स पर अपने विचार व्यक्त किए हैं, उन्होंने कहा, ‘बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की हत्या चौंकाने वाली और बेहद दुखद है। पुलिस ने हत्या में शामिल लोगों को रातों-रात गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आर्मस्ट्रांग की पार्टी के सभी सदस्यों, परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं, साथ ही मैंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को कानून के अनुसार अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
वहीं साउथ फिल्मों के सुपरस्टार एक्टर विजय ने भी आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, आर्मस्ट्रांग परिवार और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति मेरी संवेदना, तमिलनाडु सरकार को भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने चाहिए।
सरकार को बिना किसी समझौते के, कानून-व्यवस्था और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक दोपहिया गाड़ी पर सवार हमलावरों ने चेन्नई नगर निगम के पूर्व पार्षद के आर्मस्ट्रॉन्ग पर पेरम्बूर में उनके आवास के पास हमला किया और फरार हो गए, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष की हत्या की जांच के लिए चेन्नई पुलिस ने 10 विशेष टीमों का गठन किया है। इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी घटना पर दुख जताया और तमिलनाडु सरकार से दोषियों को सजा देने की मांग की।




