उत्तराखंड

तोड़फोड़ और हुड़दंग करने वालो पर उत्तराखंड डी.जी.पी ने किये कड़े निर्देश जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कांवड़ यात्रा 2024: कांवड़ मेला शुरू होने के बाद यात्रा मार्ग पर वाहनों में तोड़फोड़, मारपीट और हुड़दंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को डीजीपी अभिनव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निशा-निर्देश में कहा गया है, कि कोई भी कांवड़िया अगर इस तरह का उत्पात करता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायगी। डी.जी.पी अभिनव कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है व पुलिस मुख्यालय ने कहा कि हुड़दंग मचाने वाले कांवड़िए शिव भक्त हो ही नहीं सकते। ऐसे लोग इस यात्रा में आ रहे दुसरे लोगों को भी बदनाम करते हैं।

पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने भी सभी कांवड़ियों से यात्रा में शांति बनाए रखने की बात कहीं और कहा है कि यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस को तुरंत सूचित करें। पुलिस द्वारा उस पर तत्काल कार्रवाई की जयगी, लेकिन कोई कांवड़िया तोड़फोड़, मारपीट कर कानून हाथ में लेता है तो घटना के वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगीI


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button