महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश सरकार पर लगाया जंगलराज का आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर के डीडी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फुंका। प्रदर्शकारियों ने कहा कि महिला अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है।प्रदेश में जंगलराज हो चुका है। कोई सुनने और देखने वाला नहीं है।
चंपावत, देहरादून, श्रीनगर, रुद्रपुर सहित तमाम जगहों पर महिलाओं से दुष्कर्म और हत्याओं को घटनाएं हुई है। सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लड़की से शोषण के आरोप है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।




