प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर के डीडी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फुंका। प्रदर्शकारियों ने कहा कि महिला अपराधों पर लगाम नहीं लग पा रही है।प्रदेश में जंगलराज हो चुका है। कोई सुनने और देखने वाला नहीं है।

 

चंपावत, देहरादून, श्रीनगर, रुद्रपुर सहित तमाम जगहों पर महिलाओं से दुष्कर्म और हत्याओं को घटनाएं हुई है। सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लड़की से शोषण के आरोप है। प्रदर्शनकारियों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।