बस के अचानक ब्रेक फेल, चार वाहनों को मारी टक्कर।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान लोग भी बाल-बाल बचे। आज शनिवार को शहर के लाइब्रेरी-दून मार्ग पर हादसा हुआ। इस दौरान सड़क पर भी जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची, बस को साइड लगाया गया I बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।




