उत्तराखंड के चार गांवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार,साहसिक, कृषि और वाइब्रेंट पर्यटन की पहचान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली में आज शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार दिया गया।ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने को मंत्रालय की ओर से हर साल राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
बता दें कि पिछले साल पिथौरागढ़ जिले को सरमोली गांव में श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला था। इस बार चार गांवों को चयन हुआ, जिसमें उत्तरकाशी के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल व पिथौरागढ़ जिले के गूंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन का पुरस्कार दिया गया।




