देहरादून में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी, पलटन बाजार में दुकानदारों और कर्मियों का पुलिस ने किया सत्यापन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी देहरादून में पिछले लंबे समय से विभिन्न इलाकों में पुलिस सत्यापन अभियान चल रही है। इस सत्यापन अभियान में विभिन्न राज्यों के लोगों को जो बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं उनके भवन स्वामियों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसी के तहत राजधानी देहरादून के सबसे भीड़ भाड़ और व्यस्ततम बाजार पलटन बाजार में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर दुकानदारों और वहां पर कार्य करने वाले कर्मियों से पूछताछ की।
इस अभियान में कई ऐसे लोग भी मिले जिनके पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दिनों पलटन बाजार में काफी अराजकता का माहौल बन गया था। कई जगह से तमाम शिकायतें भी आ रही थी। ऐसे में पुलिस ने वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया और तमाम लोगों पर कार्यवाही की। अब वहां पर माहौल काफी अच्छा है।
वहीं, अब सभी दुकानदारों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने पास जो भी कर्मचारी रखें उनका पुलिस से वेरिफिकेशन जरूर करा लें नहीं तो उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा और कार्यवाही भी की जाएगी।




