Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, कई इलाकों में जलभराव, नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अगस्त्यमुनि क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जबकि भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा व बोल्डर गिरने की घटनाओं के चलते सड़क संपर्क भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग राहत एवं मार्ग बहाली के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं।

अगस्त्यमुनि नगर पंचायत के बसंत विहार, एसबीआई कॉलोनी और खंड विकास कार्यालय के पीछे स्थित बस्तियों में बारिश का पानी घरों और आंगनों तक पहुंच गया है। कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी बारिश का असर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी देखने को मिला। NH-119 के पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। वहीं सिल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबा आने के कारण बंद हो गया था, जिसे बाद में मशीनों की मदद से साफ कर दोबारा खोल दिया गया।

अगस्त्यमुनि पेट्रोल पंप के समीप पहाड़ी से गिरे एक बड़े बोल्डर की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लगातार बारिश के चलते चिल्ड्रन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज जाने वाला मार्ग भी जलमग्न हो गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन अवकाश घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बरसात में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग भी की है।

इधर, लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर दर्ज किया गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह 7 बजे अलकनंदा का जलस्तर 626.80 मीटर और मंदाकिनी का 625.50 मीटर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं।

जिले में बारिश के कारण एक राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राज्य मार्ग सहित कुल 17 सड़कें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की भी अपील की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button