चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर दो दिन की रोक, मौसम सुधरने पर 30 जुलाई से फिर शुरू होगी यात्रा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद लिया गया है।
गढ़वाल मंडल प्रशासन के निर्देशों के अनुसार 29 और 30 जुलाई को नई यात्रा पर रोक रहेगी। यदि मौसम की स्थिति अनुकूल रहती है तो 30 जुलाई से यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
हालांकि, मंगलवार सुबह निर्धारित व्यवस्था के तहत सोनप्रयाग से लगभग 1,600 श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया गया, लेकिन इसके बाद आगे की आवाजाही रोक दी गई है। वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की यात्रा भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है।
बारिश के कारण जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 25 से 30 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क धंसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर इस हिस्से से श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है।
इसके अलावा पालीगाड़, सिलाई बैंड, झझर गाड़, जंगलचट्टी, दुर्बिल और बढ़िया समेत कई स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन लगातार मार्गों की निगरानी कर रहा है और उन्हें सुचारु करने के प्रयास भी जारी हैं।
गढ़वाल मंडल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क मार्ग की ताजा जानकारी अवश्य लें। अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा को पूरी तरह से बहाल किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




