उत्तराखंडवायरल न्यूज़

सीपीएम की विशाल रैली के साथ ही पार्टी का 17वां जिला सम्मेलन हुआ शुरू


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का 17वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन कामरेड दाताराम उनियाल कालूमल धर्मशाला राजारोड़ में विशाल रैली के साथ शुरू हुआ ,रैली अपराह्न एक बजे देहरादून के दीनदयाल पार्क से रैली शुरु होकर ,तहसील चौक , इनामउल्ला बिल्डिंग से होते हुऐ राजा रोड़ होता हुआ सम्मेलन स्थल पहुंचा जहाँ साथी इन्दु नौडियाल ने पार्टी झण्डा फहराया। उपस्थित साथियों ने शहीद वेदी पर पुष्पान्जलि समर्पित की गई

सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड शिवप्रसाद देवली ,इन्दु नौडियाल , कमरूद्दीन ,माला गुरूंग तथा अनन्त आकाश के पांच सदस्यीय अध्यक्षमण्डल ने की सम्मेलन में शोक प्रस्ताव कामरेड राजेन्द्र पुरोहित नर रखा ।

सम्मेलन का उदघाट्न राज्यसचिव मण्डल सदस्य कामरेड सुरेंद्र सिंह सजवाण ने सफल सम्मेलन के लिऐ पार्टी को बधाई दी व उम्मीद जाहिर की कि यह सम्मेलन पार्टी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा ।

सम्मेलन जनमुद्दों पर निर्णायक लेगा फैसला

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुऐ पार्टी राज्यसचिव राजेन्द्र सिंह नेगी ने राज्य में साम्प्रदायिक घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए इसके लिये सीधेतौर पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा है कि हमारी पार्टी व वामपंथी दलों द्वारा सरकार व पुलिस मुखिया के समक्ष साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का मुद्दा रखा बावजूद उन्होंने उत्तरकाशी में कुछ तत्वों को अराजकता फैलाने का मौका दिया। उन्होने राज्य में डबल इन्जन सरकार द्वारा अपनाई गयी नीतियों के खिलाफ व्यापक संघर्ष चलाने का आह्वान किया ।

सम्मेलन में गत तीन वर्षों की पार्टी राजनैतिक, सांगठनिक व कार्य रिपोर्ट पेश की जिस पर प्रतिनिधियों ने चर्चा की। सम्मेलन में साम्प्रदायिकता के सवाल पर कामरेड इकराम ने पप्रस्ताव प्रस्तुत किया समर्थन कामरेड अर्जुन रावत ने किया। सम्मेलन में प्रमुख साथियों में कामरेड लेखराज, ब्रह्मानन्द,अमर बहादुर शाही राजेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में मिनट्स कमेटी के लिऐ विनोद कुमार,एन एस पंवार शैलेन्द्र,एयाज,क्रेडिशियल कमेटी के लिऐ शम्भू ममगांई , हिमान्शु चौहान, पुरूषोत्तम बडोनी प्रेस के लिऐ अनन्त आकाश ,लेखराज ,एय्याज भोजन कमेटी के लिऐ भगवंत पयार ,गगन गर्ग रविन्द्र नौडियाल तथा गूरू प्रसाद को चूना गया ।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button