उत्तराखंड

Breaking News : भीमताल में रोडवेज बस के खाई में गिरने से 3 की मौत, 27 घायल, रेस्क्यू अभियान जारी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में आज बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास करीब 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर ही गिर पड़े। हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि कुछ लोग गंभीर घायल हैं।

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी व कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। सुशील तिवारी को अलर्ट पर भी रखा गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल भी चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में काफी परेशानी हो रही है।

एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी में भेजा जा रहा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button