चंडी घाट में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे ने पिता की पीटकर की हत्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
चंडी घाट चौकी क्षेत्र की चंडी घाट बस्ती में घरेलू काम को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े बेटे ने अपने ही पिता के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता की शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। चंडी घाट बस्ती में 60 वर्षीय प्यारे अपने छोटे बेटे के साथ रात का खाना बना रहे थे। इसी दौरान किसी काम को लेकर उनकी 27 वर्षीय बड़े बेटे प्रकाश से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्से में प्रकाश ने पिता के सिर पर डंडे से कई वार कर दिए।
सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद प्यारे लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




