वायरल न्यूज़

गोद में उठाया किस किया, टीचर और छात्र के रोमांटिक फोटोशूट पर बवाल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

छात्र के साथ ही इश्क फरमाना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। निलंबन के बाद अब उनके खिलाफ जांच की मांग भी जोर पकड़ रही है। मामला कर्नाटक का है, जहां एक स्कूली छात्र और प्रधानाध्यापिका की निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आते ही पैरेंट्स ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। खबर है कि इस मामले में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

सवालों के घेरे में आया स्कूल कर्नाटक के मुरुगमल्ला गांव का बताया जा रहा है। खबर है कि शिक्षा से जुड़े एक टूर के दौरान प्रधानाध्यापिका अपने ही छात्र के साथ कथित तौर पर निजी तस्वीरों में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि दोनों किसी फिल्मी सीन की तरह फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीरों में दोनों बेहद करीब नजर आ रहे हैं।

कहा जा रहा है कि छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ता है। छात्र के माता-पिता हैरानी जाहिर कर रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद उन्होंने प्रधानाध्यापिका को भी निशाने पर लिया और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर यानी BEO के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। उन्होंने मामले में प्रधानाध्यापिका के व्यवहार की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा वे कड़ी कार्रवाई भी चाहते हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button