उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी देहरादून के सख्त रुख का दिखता असर

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वालों का दून पुलिस उतार रही सुरूर।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
  • विगत 04 माह के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 4453 व्यक्तियों के विरूद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही
  • सभी को थाने लाकर किया पुलिस एक्ट में चालान, वसूला 15,43,750/- (पंद्रह लाख तैतालिस हज़ार सात सौ पचास) रू0 का जुर्माना।
  • ड्रंक एण्ड ड्राइव में 1300 से अधिक व्यक्तियों को कराई हवालात की सैर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर और देहात क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत विगत 04 माह के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 4453 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनके विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 15,43,750/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त रात्रि चेकिंग के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1314 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और सभी वाहनों को सीज किया गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button