उत्तरकाशी। धनारी पट्टी के ग्राम पंचायत गंवाणा धनारी में तीन दिवसीय पांडव नृत्य का विधिवत समापन हुआ वही इस मौके पर ग्रामीणों ने पांडव पश्वों व देव डोलियों से आशीर्वाद लेकर गांव की खुशहाली की मन्नतें भी मांगी।
ग्राम पंचायत गंवाणा में तीन दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन भी किया गया। पहले दिन पांडव पश्वों ने अपने अस्त्र-शस्त्र की पूजा-अर्चना भी की। दूसरे दिन ग्रामीण पांडव पश्वों के साथ मां गंगा भागीरथी में स्नान भी किया। वहां मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही पांडव नृत्य का आयोजन भी किया गया।
अंतिम दिन पंचायत चौक पर दिनभर पांडव नृत्य कर पश्वों ने ग्रामीणों को आशीर्वाद भी दिया। ग्रामीण शंभू प्रसाद भट्ट, रामसागर ने बताया कि गांव और क्षेत्र की खुशहाली के लिए पांडव नृत्य का आयोजन भी किया जाता है। इस लिए गांव में तीन दिवसीय पांडव नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश जगमोहन चौहान, नरेंद्र सिंह पंवार, प्रभा देवी, अकला देवी, उदय सिंह चौहान और बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।




