उत्तरप्रदेश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Haridwar: सिडकुल में युवक की चाकू से हत्या, बाइक पर तीन दोस्तों के साथ निकला था लापता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या करने का एक मामला सामने आया था। युवक 3 दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर गया था। इसके बाद से वह अचानक लापता चल रहा था। बीते बुधवार को पुलिस के पास गुमशुदगी के लिए तहरीर पहुंची तब पड़ताल शुरू हुई तो युवक का शव भी बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों तक भी पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार, विनीत (23) पुत्र बीजेंद्र पाल निवासी ग्राम कांगड़ा शाहपुर मुजफ्फरनगर हाल पता डेंसो चौक सिडकुल रविवार की शाम 3 दोस्तों के साथ बाइक पर कहीं निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चल पाया था। सभी जगह तलाश करने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो परिजन ने बुधवार को तहरीर लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर पड़ताल भी शुरू की। खोजबीन करने के दौरान युवक का शव आईपी-2 से कृष्णा गार्डन की तरफ जाने वाले कच्चे मार्ग के पास ही जंगल से बरामद हुआ।