उत्तराखंड

ऋषिकेश रोड स्थित आईडीबीआई बैंक में जनरेटर में लगी आग, आग पर काबू पाया गया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक की डोईवाला शाखा के जनरेटर में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि यह आग समीपवर्ती दुकान में चल रहे वेल्डिंग कार्य से निकली चिंगारियों के कारण लगी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले उन्हें आईडीबीआई बैंक के पीछे रखे जनरेटर से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया, और कुछ ही समय में जनरेटर धू-धू करके जलने लगा। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में बैंक को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर जांच की जा रही है और यह माना जा रहा है कि समीपवर्ती एक दुकान में वेल्डिंग का काम हो रहा था, जिससे चिंगारियां जनरेटर तक पहुंची और आग लग गई। इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक विनोद गोसाई ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button