‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ फिल्म होगी एक कदम आगे, फ्रेंचाइजी की लीड होने पर तापसी पन्नी बोलीं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तापसी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में वह शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी मे नजर आईं जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया। फिल्म को वैसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच अब तापसी की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है। दरअसल, साल 2021 में आई उनकी फिल्म हसीन दिलरुबा का सीक्वल आ रहा है जिसका नाम है फिर आई हसीन दिलरुबा।
पिंकलिसा से बात करते हुए तापसी ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और इस पहले पार्ट जैसा प्यार मिलेगा। वह बोलीं, फिल्म तैयार है, मतलब शूटिंग होचुकी है। अभी एडिटिंग का काम चल रहा है और 2024 में रिलीज हो जाएगी। मैंने उसके कुछ पोर्शन देखे हैं और उम्मीद है यह फिल्म पहले वाले से एक स्टेप आगे होगी। यह और भी ज्यादा थ्रिलिंग और एक्साइटिंग होगी।
हम एक्टर्स मैं और विक्रांत इस दूसरे पार्ट को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट हैं क्योंकि हमें पता है हमारे किरदारों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यही वजह है कि हम अब और अच्छा करके दिखाने वाले हैं और आशा करते हैं कि इसके आगे और पार्ट बनें।




