विकासनगर मंडी चौक में दो हार्डवेयर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान राख
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून जिले के विकासनगर स्थित मंडी चौक में आज मंगलवार सुबह 2 हार्डवेयर दुकानों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू भी पाया।
बताया जा रहा है कि दुकान मालिक नितिन धीमान सुबह दुकान खोलकर बच्चों को स्कूल छोड़ने भी गए थे। लौटने पर उन्होंने दुकान से धुआं निकलते देखा, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप भी ले लिया और दोनों सटी हुई दुकानों को अपनी चपेट में ही ले लिया। आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।
डाकपत्थर से फायर ब्रिगेड के दो वाहन व सेलाकुई से एक वाहन मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानें सुरक्षित भी बच गईं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि नुकसान व कारणों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




