उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्य से मिला नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों का दल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

बीते बुधवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान – उत्तरकाशी के पर्वतारोही सदस्य दल ने, संस्थान के प्रधानचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में भेंट कर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। NIM के इस पर्वतारोही दल द्वारा 11 विभिन्न चोटियों का सफल आरोहण किया गया है और ये दल भविष्य में भी कई दूसरे अभियानों के लिए स्वयं को तैयार कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी पर्वतारोहियों को उनके सफल अभियानों के लिए बधाई दी और इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान अपने आप में एक उत्कृष्ट संस्थान है और यहां से प्रशिक्षित पर्वतारोही हर चोटी को फतेह करने में सक्षम होते हैं। मंत्री रेखा आर्या ने संस्थान और यहां प्रशिक्षण पा रहे सभी पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ है और संस्थान की बेहतरी के लिए जो भी आवश्यक होगा वो उनकी सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस अभियान का शुभारंभ उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी द्वारा 06 जुलाई 2024 को देहरादून से ध्वजांकित कर किया गया। उक्त अभियान में उत्तराखण्ड के माणा क्षेत्र में अवस्थित 11 अनाम व अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण किया गया, जिसमें 06 पर्वत शिखर 6000 मी० से ऊंचे हैं और शेष 04 पर्वत शिखर 5900 मी० और 1 पर्वत 5800.मी. से अधिक ऊंचे हैं।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button