हरिद्वार पहुंची 27वीं डोली यात्रा, हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद रवाना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हरिद्वार में भगवान विश्वनाथ-मां जगदीशिला की 27वीं डोली यात्रा का भव्य आगमन भी हुआ। हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर विधि-विधान से गंगा पूजन व डोली का स्नान कराया गया, जिसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना भी हो गई।
पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली यात्रा का स्वागत भी किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने भी किया।
यह डोली यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर चारधाम समेत कई प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए टिहरी गढ़वाल के विशौन पर्वत पहुंचेगी, जहां गंगा दशहरे पर इसका समापन भी होगा।
यात्रा का उद्देश्य विश्व शांति, सांस्कृतिक संरक्षण व लोक परंपराओं को बढ़ावा देना है। इस दौरान हिमालय आरती शुरू करने का संकल्प दोहराया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




