देहरादून-सहारनपुर हाईवे पर मार्बल से भरा ट्रक पलटा, यातायात बाधित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में आज सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल से भरा एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट ही गया। ट्रक पलटने के बाद देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर दोनों ओर का यातायात भी बाधित हो गया।
हादसे के कारण आसपास के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिसके चलते पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए दोनों ओर से यातायात डायवर्ट भी कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाने व यातायात को जल्द से जल्द सुचारू करने के प्रयास में भी जुटी हुई है।
वहीं एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और जरूरत पड़ने पर यातायात को डायवर्ट कर दबाव कम करने के निर्देश भी दिए हैं।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन से बचें व असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग ही करें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




