देहरादून में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’ कर जताया विरोध – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंडराजनीति

देहरादून में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की ‘अंत्येष्टि’ कर जताया विरोध


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

देहरादून में बढ़ती महंगाई व रसोई गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने आज सोमवार को अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से सिर पर गैस सिलेंडर उठाकर भाजपा जिला मुख्यालय की ओर पदयात्रा निकाली व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

पदयात्रा कनक चौक तक पहुंची, जहां पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से भी रोक दिया। इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर को फूल-माला पहनाकर उसकी “अंत्येष्टि” की व धूपबत्ती जलाकर महंगाई के खिलाफ विरोध भी जताया।

इस दौरान महिलाओं ने चूल्हे पर लकड़ी जलाकर रोटी व सब्जी बनाकर यह संदेश दिया कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब परिवारों को फिर से पुराने दौर की तरह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना भी पड़ रहा है। बाद में प्रदर्शनकारियों ने वहीं बनी रोटी व सब्जी लोगों को खिलाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध भी दर्ज कराया।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि

रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता, खासकर महिलाओं पर भारी आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और गरीब व मध्यम वर्ग के लिए घर चलाना मुश्किल भी हो गया है।

प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन ने विरोध कर रही महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो प्रदेशभर में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

इस दौरान महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button