आज दोपहर 3 बजे बजट पेश करेंगे सीएम धामी, चुनावी साल में खास घोषणाओं की उम्मीद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 3 बजे सदन में राज्य का बजट पेश करेंगे। धामी सरकार का यह बजट चुनावी वर्ष को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इस बजट में युवाओं, महिलाओं व किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।
इस बीच 5 दिवसीय उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में शुरू हो गया है। सरकार पिछले 13 वर्षों में 11वीं बार विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण में पहुंची है।
साल 2014 से अब तक गैरसैंण में 10 बार विधानसभा सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। हालांकि इनमें से कई सत्र सिर्फ 2 से 3 दिन ही चले हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग प्रमुख मुद्दा भी रही थी। आंदोलनकारियों का मानना था कि भौगोलिक रूप से राज्य के केंद्र में होने के कारण गैरसैंण कुमाऊं व गढ़वाल दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त राजधानी भी हो सकती है।
हालांकि सरकार ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने के बजाय ग्रीष्मकालीन राजधानी का दर्जा भी दिया, जहां समय-समय पर विधानसभा सत्र आयोजित भी किए जाते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




