रुद्रपुर में हथियारों के साथ रैली निकालने वालों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रपुर में 15 अगस्त को हथियारों के साथ रैली निकालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि रैली में शामिल कुछ युवक ब्लॉक रोड की तरफ हथियार लेकर मौजूद हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सखीवन स्टॉप सेंटर मोड़ के पास घेराबंदी की। यहां से पुलिस ने करन साहनी (21), निवासी भूरारानी और गोविंदा गुप्ता (19), निवासी सुभाष कॉलोनी, हाल पालम ग्रीन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक गंडासा बरामद हुआ।
सीओ विभव सैनी के अनुसार, पूछताछ में सामने आया कि दोनों रामपुर की ओर भागने की तैयारी में थे। मौके से तीन वाहन भी बरामद किए गए। इनमें से एक बाइक और एक स्कूटी छोड़कर अन्य युवक मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार युवकों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731