अल्मोड़ा: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने के ऐलान के बाद उनके पैतृक गांव ल्वाली में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि धोनी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर क्रिकेट की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, उससे पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी उपलब्धियों पर आज भी गांव के लोगों को गर्व है।

अपने हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से जैंती तहसील के ल्वाली गांव के निवासी हैं। 70 के दशक में उनके पिता पान सिंह धोनी नौकरी के सिलसिले में रांची जाकर बस गए थे। गांव में उनके चाचा रहते थे, जिन्होंने कुछ साल पहले हल्द्वानी में अपना मकान बना लिया। ग्राम प्रधान दीवान सिंह धोनी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से देश-दुनिया में अलग पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियों पर पूरे गांव को गर्व है। उन्होंने कहा कि अब धोनी की उम्र भी हो गई है और संभव है कि इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया हो। खेल के मैदान पर उनकी उपलब्धियों को हमेशा याद रखा जाएगा।

क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह धोनी ने धोनी के गांव आने से जुड़ी यादें साझा करते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ष 2023 में अपने परिवार के साथ ल्वाली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और परिवार के साथ कुछ समय बिताया। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में