उत्तराखंडवायरल न्यूज़

उत्तरकाशी में भूस्खलन के खतरे के बीच प्रशासन ने 30 से 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने के लिए जारी किया नोटिस

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन से खतरे के मध्येनजर प्रशासन ने गोफियारा क्षेत्र के 30 से 35 परिवारों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा गया है। एसडीएम भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि बारिश में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिससे गोफियारा क्षेत्र में खतरा है।

इसे देखते हुए क्षेत्र के करीब 30 से 35 परिवारों को नोटिस दिए गए हैं, जिसमें उनसे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की गई है, इसके लिए प्रशासन की ओर से उन्हें नियमानुसार किराये की धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

बताया कि नोटिस के बाद भी यदि कोई परिवार वहां रहता है तो जानमाल के नुकसान के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। बताया कि इस संबंध में बीते शुक्रवार को मुनादी भी करवा दी गई है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button