हेमकुंड साहिब यात्रियों का वाहन लंगासू में हादसे का शिकार, चार श्रद्धालु घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रुद्रप्रयाग: हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन आज सुबह लंगासू के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वाहन सवार 4 यात्री घायल भी हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन का टायर अचानक ही फट गया, जिससे चालक का नियंत्रण ही टूट गया और वाहन सीधे डिवाइडर से ही जा भिड़ा। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
डॉक्टरों के अनुसार सभी यात्रियों को मामूली सी चोटें आई हैं और उनकी स्थिति भी स्थिर है।
प्रशासन ने यात्रियों से सड़क मार्ग पर सतर्कता बरतने व वाहन की तकनीकी जांच कर ही यात्रा करने की अपील भी की है।




