बनभूलपुरा कैंप खत्म, छूटे आवेदनों के लिए 2 और 4 अप्रैल को नगर निगम में मौका
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में लगाए गए विशेष कैंप भले ही समाप्त हो गए हों, लेकिन प्रभावित परिवारों के लिए राहत की प्रक्रिया अभी भी जारी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद शुरू इस अभियान के तहत हजारों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने का काम भी किया गया।
20 मार्च से 1 अप्रैल तक चले इस अभियान में बनभूलपुरा के 6 अलग-अलग स्थानों पर कैंप भी लगाए गए, जहां नगर निगम व राजस्व विभाग की टीमों ने लोगों को आवेदन प्रक्रिया में मदद भी की। इस दौरान करीब 8 हजार फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से लगभग 6900 परिवारों ने आवेदन भी जमा कर दिया।
प्रशासन ने बताया कि जो लोग किसी कारणवश फॉर्म जमा नहीं कर पाए, उनके लिए 2 और 4 अप्रैल को नगर निगम कार्यालय में विशेष व्यवस्था भी की गई है। इससे छूटे हुए परिवारों को भी योजना का लाभ लेने का मौका भी मिलेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




