उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, इस बार नहीं बढ़ेंगी दरें
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में इस बार बिजली महंगी नहीं होगी, क्योंकि विद्युत नियामक आयोग ने नए वित्तीय वर्ष के लिए टैरिफ में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है। यह फैसला उस 18.50% बढ़ोतरी प्रस्ताव के बावजूद आया है, जो यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने मिलकर आयोग के सामने रखा था।
नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य विधि अनुराग शर्मा और सदस्य तकनीकी प्रभात किशोर डिमरी ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। आयोग ने साफ किया कि उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए इस साल बिजली दरों को यथावत रखा गया है।
हालांकि, कुछ उपभोक्ता श्रेणियों में राहत के तौर पर बदलाव किए गए हैं। प्रीपेड मीटर योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 4% की छूट, जबकि अन्य उपभोक्ताओं को 3% की छूट मिलेगी।
इसके साथ ही आयोग ने यूपीसीएल को निर्देश दिए हैं कि सबसे अधिक नुकसान वाले 10 फीडरों की पहचान के लिए एक समिति गठित की जाए, ताकि लाइन लॉस कम करने और बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
कुल मिलाकर, नए वित्तीय वर्ष में बिजली दरें स्थिर रहने से आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




