पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के बंपर तबादले, देखें नई जिम्मेदारियों की पूरी लिस्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हल्द्वानी: नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिसिंग में अब बड़ा बदलाव किया है। देर रात आदेश जारी कर 31 इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। लंबे समय से एक ही थाना-चौकी में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी तुरंत अपने नए नियुक्ति स्थल पर कार्यभार भी ग्रहण करें।
इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारियां
- निरीक्षक सुशील कुमार – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा
- निरीक्षक प्रकाश मेहरा – प्रभारी चौकी खैरना से प्रभारी निरीक्षक भवाली
- निरीक्षक विजय मेहता – थानाध्यक्ष कालाढूंगी के पद पर यथावत
- निरीक्षक हरपाल सिंह – प्रभारी साइबर सेल डीसीआरबी से प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल
- निरीक्षक ललिता पांडे – प्रभारी एएचटीयू से प्रभारी डीसीआरबी
- उपनिरीक्षक मनोज नयाल – वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनगर से थानाध्यक्ष तल्लीताल
- उपनिरीक्षक विजय नेगी – पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेतालघाट
- उपनिरीक्षक विमल मिश्रा – थानाध्यक्ष भीमताल से थानाध्यक्ष काठगोदाम
- उपनिरीक्षक संजीत राठौर – प्रभारी SOG से थानाध्यक्ष भीमताल
- उपनिरीक्षक हरजीत सिंह – थाना मुखानी से प्रभारी चौकी धारी, थाना मुक्तेश्वर
- उपनिरीक्षक मोहन सिंह सोन – प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू
- उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा – थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी
- उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी – सम्बद्ध थाना चोरगलिया से प्रभारी चौकी कुंवरपुर, थाना चोरगलिया
- उपनिरीक्षक फिरोज आलम – साइबर सेल से एसओजी
- उपनिरीक्षक निधि शर्मा – थाना कालाढूंगी से थाना चोरगलिया
- उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक – पुलिस लाइन से थाना काठगोदाम
(अन्य अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।)
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने कहा कि यह फेरबदल जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने, अपराधों की रोकथाम व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम भी कदम है।




