उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
गुप्तकाशी में खाई में गिरी बाइक, तीन युवक सुरक्षित रेस्क्यू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रप्रयाग: थाना गुप्तकाशी क्षेत्र के सेमी-भैंसारी गांव के पास मंगलवार शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार तीन युवक हादसे में घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में फंसे तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए अगस्त्यमुनि अस्पताल भेजा।
घायलों की पहचान संदीप (22), विजय (19) और सुरजीत (21) के रूप में हुई है। तीनों शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका उपचार सीएचसी अगस्त्यमुनि में चल रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731