भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी इसी सप्ताह, 31 पदाधिकारियों की होगी घोषणा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। प्रदेश बीजेपी की नई कार्यकारिणी का ऐलान इसी सप्ताह होने की संभावना भी है। पार्टी की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट भी आए हैं। जानकारी के मुताबिक, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कुल 31 पदाधिकारियों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी।
बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि
3 से 4 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट की नई टीम को लेकर संगठन स्तर पर विस्तृत चर्चा भी हो चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा ही शेष है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई टीम को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। संगठनात्मक ढांचे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, 3 महामंत्री, 1 महामंत्री संगठन, 1 मीडिया प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष और 1 कार्यालय सचिव शामिल होंगे।
इसके अलावा पार्टी सात मोर्चों – युवा, किसान, महिला, अनुसूचित जाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक व अनुसूचित जनजाति मोर्चा – के अध्यक्षों की भी घोषणा भी करेगी। यह भी अटकलें हैं कि इस बार किसी महिला नेता को प्रदेश महामंत्री का दायित्व भी सौंपा जा सकता है।




