देहरादून में 15 मार्च को भाजपा की प्रदेश कार्यशाला, SIR पर सांसद-विधायकों को मिलेगा प्रशिक्षण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा प्रदेश स्तर पर कार्यशाला भी आयोजित करने जा रही है। 15 मार्च को देहरादून में होने वाली इस कार्यशाला में पार्टी के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व SIR अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुग इस कार्यशाला में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे और प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी भी देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी भाग लेंगे।
प्रदेश महामंत्री और अभियान के प्रदेश संयोजक तरुण बंसल ने बताया कि
विशेष गहन परीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाना और अयोग्य या फर्जी नामों को ही हटाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को इस संवैधानिक प्रक्रिया में सहयोग देने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यशाला के बाद इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला और मंडल स्तर पर आयोजित भी किए जाएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




