उत्तराखंड

उपनल कर्मियों के मामले में कैबिनेट की उप समिति गठित, सरकार की नीयत साफ: मनवीर सिंह चौहान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सरकार की उपनल कर्मियों के मामले में नीयत पूरी तरह साफ है और इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में उप समिति भी गठित की गई है, जिसमें कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा व वित्त सचिव सदस्य होंगे। समिति को 2 महीने के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा दी गई है।

चौहान ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार उपनल कर्मियों को न्यूनतम वेतन व महंगाई भत्ता देने पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है। समिति सभी हितधारकों से वार्ता कर न्यायसंगत निर्णय भी लेगी।

उन्होंने उपनल कर्मियों से धैर्य व अनुशासन बनाए रखने की अपील की और कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले भी उनके नियमितीकरण व कल्याण से जुड़े निर्णय ले चुके हैं, जिनमें दुर्घटना में ₹50 लाख और सामान्य निधन पर ₹1.5 लाख की आर्थिक सहायता शामिल भी है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में उपनल कर्मियों का मुद्दा उलझाया गया था, लेकिन भाजपा सरकार हर स्तर पर इसे सुलझाने और कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध भी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button